Redmi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन A3 भारत मे जल्द होगा लॉन्च |
Redmi A3:- Redmi भारत के मार्केट में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द लॉन्च करने वाली है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स(BIS) वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पहले यह डिवाइस कई और प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। हैरान करने वाली बात ये है कि फोन को Poco नाम से लिस्ट किया गया है जिसका मतलब है कि यह भारत में रिब्रांडेड होकर आ सकता है। तो आइए में बताता हूं कैसा होगा नया रेडमी स्मार्टफोन।
– Redmi A3 spotted on BIS certification
– Indicates upcoming launch in India 🇮🇳#RedmiA3 #TechNews pic.twitter.com/WQSzkTWlMW— TMKTECH (@Tmktechfamily) December 23, 2023
Redmi A3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। BIS सर्टिफिकेशन पर इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है। एक यूट्यूब चैनल TMKTECH ने लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(twitter) पर शेयर किए हैं। जिसको आपने ऊपर देख लिया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। लेकिन इसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। क्योंकि इससे पहले आया Redmi A2 भी बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। जिसके स्पेसिफिकेशंस से आगामी Redmi Phone के स्पेक्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।