फिर से चल पड़ी लूना! एक बार चार्ज होने पर 110km दौड़ेगी Kinetic  Electric E- Luna

Kinetic  Electric E-Luna :- आज एक बार फिर से हम सभी की यादों को ताजा करने वाली है क्योंकि जल्द आप लोगों को सड़कों पर ‘चल मेरी लूना’ सुनने को मिल सकता है. आज भारत में Luna का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च हो गया है ।

कुछ ऐसी आइकॉनिक चीजें होती हैं जिन्हें भूल पाना मुमकिन नहीं होता, ऐसा ही एक नाम है मोपेड Luna. 80-90 के दशक में हर किसी की जुंबा पर चढ़ा रहता था ‘चल मेरी लूना’. अब लूना इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से सड़कों पर फर्राटे भरने को तैयार है, Kinetic Green आज फिर से लूना को भारत में लॉन्च करेगी लेकिन इस बार मोपेड का इलेक्ट्रिक मॉडल उतारा जाएगा.

Kinetic Electric E-Luna scooter :

50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड ई-लूना पांच कलर- मलबरी रेड, ओशियन ब्लू, पर्ल यलो, स्पार्कलिंग ग्रीन और नाइट स्टार ब्लैक कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसमें 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी स्वैपेबल है। इसमें 2 Watt की मोटर दी गई है।

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड पर 5 साल की वारंटी दे रही है।

Kinetic Electric E-Luna Price : – 

 

Luna

काइनेटिक ग्रीन ने आज यानी 7 फरवरी को ई-लूना को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से सेल कर रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू कर दी थी। इसे 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए (एक्स शोरूम) है।

Booking link :- https://www.kineticgreen.com/campaign/e-luna

Kinetic Electric E-Luna Charge :- 

कंपनी इस गाड़ी के साथ एक पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें दोनों सिरों पर कॉम्बी ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोपेड का कुल वजन 96 किलो है।

Kinetic Electric E-Luna Size :- 

Luna

ई-लूना की लंबाई 1.985 m, चौड़ाई 0.735 m, ऊंचाई 1.036 m और व्हीलबेस 1335 mm है। इसकी सीट की हाइट 760mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है।

Leave a comment