Upcoming Bollywood Movies in 2024 :इस साल कई बड़ी बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं।

Upcoming Bollywood Movies in 2024 : 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए फायदेमंद रहा है। खासकर गदर 2, पठान, जवान, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, और एनिमल जैसी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 2024 भी कई बड़ी बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय फिल्मों ने अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। ऐसी ऊमीद 2024 के लिये भी की जा रही है।

 

Upcoming Bollywood Movies in 2024
Upcoming Bollywood Movies in 2024

‘Project K’ – Kalki 2898 AD :-

इस साल की सबसे चर्चित फिल्में कौन सी होंगी, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। एक ऐसी ही फिल्म है ‘प्रोजेक्ट के’, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका और दिशा पटानी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म 9 मई  2024 में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। हाल ही में अभिताभ बच्चन ने इसका नया पोस्टर रिलीज किया है।

 

‘Stree 2’ – स्त्री 2 :-

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने दर्शकों को डराया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इसका दूसरा पार्ट भी इसी साल रिलीज़ होगा। राजकुमार ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। यह फिल्म 30 अगस्त 2024 में रिलीज़ होगी।

‘Fighter’ – फाइटर:-

कुछ दिनों पहले जिस फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों को बहुत पसंद किया था, उस सिद्धार्थ आनंद की फाइटर फिल्म 25  जनवरी  2024 में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इसका टीज़र और फर्स्ट लुक सामने आया है।

Upcoming Bollywood Movies in 2024
       Upcoming Bollywood Movies in 2024

 

‘Singham Again’ – सिंघम अगेन :-

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले कुछ वर्षों से दर्शकों और फैंस के लिए उत्सुकता का विषय रही है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज़ होगी।

Upcoming Bollywood Movies in 2024
         Upcoming Bollywood Movies in 2024

 

‘The Crew’ – द क्रू

तब्बू, करीना कपूर, क्रिती सेनन और दिलजीत दोसांझ की द क्रू फिल्म 22 मार्च 2024 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में तीन महिलाओं की एक अनोखी कहानी दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।

 

Bade Miyan Chote Miyan – ‘बड़े मियां छोटे मियां

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित नई फिल्म “बड़े मिया छोटे मिया” भी अगले साल 2024 के ईद पर रिलीज़ होने वाली है। वासु भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं। इसके अलावा इसमें मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे।

 

Bade Miyan Chote Miyan
Upcoming Bollywood Movies in 2024

 

Read More :- Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की नई मूवी का सामने आया लुक, इस दिन रिलीज होंगी 

 

मिस्टर एंड मिसेज माही :-

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “मिस्टर और मिसेस माही” 15 मार्च 2024 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है।

Upcoming Bollywood Movies in 2024
       Upcoming Bollywood Movies in 2024

‘लव सेक्स और धोखा 2’ :- 

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की ‘लव सेक्स और धोखा 2’ दर्शकों के सामने आ रही है। यह फ़िल्म 16 फरवरी 2024 को रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक दिबाकर बॅनर्जी ने किया है।

Upcoming Bollywood Movies in 2024
        Upcoming Bollywood Movies in 2024

 

 

Read More :-👉

👉Amazon Great Republic Day Sale 2024 : – में स्मार्टफोन, लैपटॉप पर जबरदस्त छूट, 14 जनवरी से शुरू होगी सेल, जानें सबकुछ

👉Munawar Faruqui income:- Youtube वीडियोस बनाकर जानिए कितना कमाते हैं ये ?

👉Motorola G54 5G New Year Offer: 6000 mAh  बैटरी वाले इस फोन, पर शानदार ऑफर! खरीदें बस इतने कीमत में

👉Poco X6 सीरीज, धमाकेदार फ़ोन इतने में मिलेगा आपको , 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ ।

👉 “कच्चा बादाम” वाली दीदी की Income जानकर हो जायँगे हैरान। Anjali Arora Income

👉Sofia Ansari Income :- इतना पैसे कमाती है यह रील्स स्टार, होश उड़ जायँगे

👉Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की नई मूवी का सामने आया लुक, इस दिन रिलीज होंगी 

👉Triumph Daytona 660 :- प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक 9 जनवरी को होंगी लॉन्च

Leave a comment